सूरजपुर: अंतर जिला खूंखार चोर गिरोह के 4 सदस्यों को सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ़्तार, 22 बाइक ज़ब्त
पुलिस अधीक्षक एम.आर.आहिरे के ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में सूचना तंत्र का जाल बिछाया गया था। इस अभियान में पुलिस के हाथ अंतरजिला खूंखार चोर गिरोह हत्थे चढ़ा है जिनसे चोरी के 12 लाख 25 हजार रूपये कीमत के 22 नग मोटर सायकल को बरामद करने में सूरजपुर पुलिस को सफलता मिली है। जप्त किए गए मोटर सायकलों के बारे में संबंधित थानों को सूचना दे दी गई है।