सूरजपुर: नगर में मटन-मछली बिक्री करने के लिए नये जगह का किया जा रहा है चिन्हांकन।
नगर के संडे मार्केट से मटन मछली दुकानों को अन्यंत्र स्थानांतरित करने की मांग के बाद अब प्रशासन ने इन दुकानों के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश शुरू कर दी है। इसे लेकर शुक्रवार को नायब तहसीलदार ने पंचायत प्रतिनिधियो व भाजपा नेताओं के साथ दो स्थानों का अवलोकन किया है। नगर में ग्राम पंचायत शिवनन्दनपुर के अंतर्गत साप्ताहिक बाजार में संचालित मछली मटन दुकानों को स्वच्छता के मद्देनजर अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग ग्राम पंचायत प्रशासन ने कलेक्टर से की थी। उपयुक्त स्थान का अवलोकन किया। उन्होंने अमेरा सहक्षेत्र कार्यालय के पीछे और जीएम आफिस के पीछे कचरा सेंटर के समीप खाली स्थान का अवलोकन का पंचनामा तैयार किया। अब इसके बाद एसडीएम सभी से चर्चा कर निर्णय लेंगे।