सूरजपुर: सिलफिली मदनपुर स्थित पार्वती इंस्टीट्यूट द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान ।
आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सिलफिली मदनपुर स्थित पार्वती इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग रिसर्च एंड मैनेजमेंट द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के बीएड प्रशिक्षार्थियों द्वारा दो दिवसीय स्वीप मेहंदी, रंगोली के साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता की गई। इसके साथ ही बीएड प्रशिक्षार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला व रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें मतदान की शपथ दिलाई।