भांडेर थाना क्षेत्र में रविवार शाम आपसी रंजिश एक बार फिर हिंसक रूप में सामने आ गई। सिंहपुरा पुल के पास बदमाशों ने एक पिकअप वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इस वारदात में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दो गोलियां पिकअप वाहन के ड्राइवर साइड गेट में जा धंसीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।