सिकंदराराऊ: पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर पर अवैध रूप से पेट्रोल पंप शुरू करने का आरोप, जमीन मालिकों ने की प्रेस वार्ता में लगाए आरोप
अलीगढ़ रोड पर एक पेट्रोल पंप बंद हो गई थी। गत दिनों इस पेट्रोल पंप की NOC भाजपा के पूर्व विधायक हरि शंकर माहौर के द्वारा अपनी बेटी के नाम पर करवा ली गई। जमीन मालिकों ने प्रेसवार्ता कर अवैध रूप से पेट्रोल पंप की एनओसी लेने बिना जमीन की एग्रीमेंट के इसे शुरू करने के साथ ही अन्य आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों के साथ ही न्यायालय की शरण में जाने की बात कही गई है।