गिर्वा: गुलाब बाग स्थित PWD ऑफिस परिसर में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में लगी आग, स्कूटी जलकर हुई राख
Girwa, Udaipur | Feb 4, 2025 गुलाब बाग स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस परिसर में खड़ी एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को गुलाब बाग स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस परिसर में एक स्कूटी कुछ समय से वहीं खड़ी थी, तभी अचानक उससे धुआं उठने लगा। कुछ ही सेकंड में स्कूटी में आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाई। समय रहते आग पर काबू पा लिया।