गिर्वा: सवीना पुलिस ने व्यवसायी के अपहरण और फिरौती मांगने के मुख्य आरोपी को हायर करने वाले आरोपी को थानाक्षेत्र से किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Feb 4, 2025 सवीना पुलिस ने प्रोपर्टी व्यवसायी का अपहरण कर फिरौती मांगने के मुख्य आरोपी को हायर करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस ने मंगलवार को वारदात के साजिश कर्ता आरोपी मोहम्मद युसुफ उर्फ कालु एम.डी. को गिरफ्तार किया। जिसे जिला कोर्ट में पेशकर 2 दिन का PC रिमाण्ड लिया गया। वही मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।