टीकमगढ़: रायपुर गांव में 5 वर्षीय बालक ने अज्ञात ज़हरीला पदार्थ पिया, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
रायपुर गांव में आज एक बालक ने अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। रायपुर गांव निवासी 5 वर्षीय बालक के परिजन का कहना है कि बालक अपने घर में था तभी उसने घर में रखा हुआ अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन बालक को जिला अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।