Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image

80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बावल में विधायक डा. कृष्ण कुमार ने किया ध्यवारोहण -उपमंडल स्तरीय समारोह में वीर शहीदों को नमन कर परिजनों का किया सम्मान -अतीत की उपलब्धियों पर गर्व करने के साथ विकसित भारत, विकसित हरियाणा का लें संकल्प : विधायक डा. कृष्ण कुमार बावल रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। 80वें स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर बावल में उपमंडल स्तरीय समारोह में विधायक डा. कृष्ण कुमार ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डा. कृष्ण कुमार ने देश के अमर बलिदानियों व वीर शहीदों की शहादत को नमन किया। उन्होंने समारोह में युद्ध वीरांगनाओं व स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से एसडीएम संजीव कुमार मौजूद रहे। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि आज जब हम स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, तो हमारे सामने केवल अतीत की उपलब्धियों पर गर्व करने का अवसर नहीं है, बल्कि भविष्य के भारत और भविष्य के हरियाणा के निर्माण का संकल्प लेने का भी अवसर है। वर्ष 2047 में जब देश अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब भारत को विकसित राष्ट्र और हरियाणा को विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने की हमारी जिम्मेदारी है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और आर्थिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा भी मुख्यमंत्री श्री नायब ङ्क्षसह सैनी के नेतृत्व में प्रगति की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भी हरियाणा ने देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। हमारे खिलाडय़िों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन किया है। सरकार ने खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, खिलाडय़िों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया है। हाल ही में संपन्न ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीते। इनमें हरियाणा के खिलाडय़िों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हरियाणा के खिलाडय़िों ने 10 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण पदक शामिल हैं। प्रदेश की बेटियों ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का गौरव और बढ़ाया है। सरकार नशा मुक्त हरियाणा के दृष्टिगत युवाओं को जागरूक करने के लिए मैराथन व जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर ही है। सरकार का संकल्प नशा मुक्त युवा, स्वस्थ परिवार और विकसित हरियाणा है। उन्होंने आमजन से आग्रह है कि नशे की इस लड़ाई में सभी अपना योगदान दें। इस अवसर पर विधायक डा. कृष्ण कुमार ने सर्वश्रेष्ठï कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।

Rewari, Rewari | Aug 15, 2026

MORE NEWS