घोड़ाडोंगरी: सारनी की एबी टाइप कॉलोनी में तेंदुआ देखा गया, वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे
सारनी के एबी टाइप कॉलोनी में सोमवार रात करीब 10 बजे तेंदुए दिखाई दिया। तेंदुए की मूवमेंट की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। और सर्चिंग कार्य शुरू कर दिया। वही वन विभाग के रेंजर एस नायक ने क्षेत्र में मुनादी करने के निर्देश दिए। पर्यावरणविद आदिल खान ने बताया कि सारनी के एबी टाइप कॉलोनी में तेंदुए दिखाई दिया। तेंदुए के साथ उसका बच्चा भी है।