घोड़ाडोंगरी: बांसपुर गांव में धामन सांप निकला, सर्पमित्र मोनू जेम्स ने किया रेस्क्यू
बांसपुर गांव में शनिवार शाम करीब 4 बजे धामन सांप निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कर सर्पमित्र मोनू जेम्स को दी। सूचना मिलने पर सर्पमित्र मोनू जेम्स ने मौके पर पहुंच कर इस सांप का रेस्क्यू कर इसे पकड़कर जंगल में छोड़ा। सर्पमित्र मोनू जेम्स ने बताया कि बांसपुर गांव में धामन सांप निकलने की सूचना मिली थी।