घोड़ाडोंगरी: डंगवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पांच भैंसों की मौत
घोड़ाडोंगरी तहसील के डंगवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने से पांच भैंसों की मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब 1 बजे राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार डंगवा गांव में शनिवार देर शाम को आकाशीय बिजली गिरने से पांच भैंसों की मौत हो गई मामले की सूचना रविवार को राजस्व विभाग एवं पुलिस को दी गई।