घोड़ाडोंगरी: सलैया में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सलैया में सोमवार रात करीब 9 बजे एक युवक ने घर में फांसी लगा ली। परिजन युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वही मामले की सूचना घोड़ाडोंगरी पुलिस को दी गई है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सलैया निवासी सौरभ बरक़ुर ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगा ली।