घोड़ाडोंगरी: सतपुड़ा डेम सारनी का एक गेट खोला गया, तवा नदी में लगभग 3000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है
सतपुड़ा डेम सारनी का रविवार शाम करीब 5 बजे एक गेट खोला गया। डेम का एक गेट 3 फीट की ऊँचाई तक खोलकर तवा नदी में करीब 3000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डेम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते सतपुड़ा डेम सारनी का वाटर लेवल बढ़ गया है। जिसे मेंटेन करने के लिए डेम का एक गेट 3 फीट की ऊँचाई तक खोला गया है।