रफीगंज: मां शारदे बाल संघ ने छठ व्रतियों के बीच किया फल का वितरण, समिति की स्थापना 1980 में हुई थी
शहर के यादव नगरी राजा बिगहा स्थित मां शारदे बाल संघ की ओर से छठ महापर्व के अवसर पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच फल का वितरण किया गया। समिति की स्थापना वर्ष 1980 में की गई थी। स्थापना काल से ही समिति सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती आ रही है। रविवार रात्रि 10:00 बजे अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार सुबह में पूजन सामग्री का वितरण होगा।