लखीसराय: लखीसराय सदर अस्पताल में 102 एंबुलेंस कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार सातवे दिन जारी
बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में 102 एंबुलेंस कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार सातवे दिन बुधवार को भी जारी रहा। सदर अस्पताल परिसर मे हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस कर्मियों द्वारा बताया गया कि जब तक हमलोगों का सभी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहेंगे।