लखीसराय: तेतरहट बाजार में बाइक सवार ने मारी CNG ऑटो में टक्कर, बाइक सवार गिरकर घायल
तेतरहट बाजार में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने CNG ऑटो में टक्कर मार दी। जहां बाइक पर बैठा एक सवार गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। वहीं बाइक चालक बाइक लेकर मौके से फ़रार हो गया। घायल बाइक सवार को बेसुध देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 112 पुलिस टीम तथा थानाध्यक्ष को दी। जिसे इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया गया।