कटकमदाग: कटकमदाग पुलिस ने बानादाग से 40 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की
कटकमदाग पुलिस ने बुधवार 3 बजे को नशा के खिलाफ छापामारी अभियान चला कर बानादाग गांव के ललन साव के घर से 40 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कियां है. पुलिस को देखते ही ललन साव फरार हो गया. इस संबंध में कटकमदाग थाना में मामला दर्ज किया गया. थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि नशा के खिलाफ लगातार छापामारी की जा रही है. नशा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी.