नीम का थाना: पाटन के हरीपुरा में 4 वर्षीय बालक का शव मिलने का मामला, पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से करवाया पोस्टमार्टम
नीमकाथाना पाटन थाना अंतर्गत ग्राम हरिपुरा में सोमवार को एक बालक का शव मिला था।मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। डॉ अमित यादव, डॉ सुनील कुमार, डॉ सीमा यादव हसामपुर की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।उपपुलिस अधीक्षक अनुज डाल ने बताया कि हरिपुरा गांव से 6 मार्च को बालक लापता था।