नीम का थाना: बाईपास रोड स्थित श्रीज्ञान चंद मोदी अपना घर आश्रम की नई कार्यकारिणी का हुआ चुनाव, अशोक शर्मा बने अध्यक्ष
बाईपास रोड पर स्थित श्री ज्ञान चंद मोदी अपना घर आश्रम की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी वित्तीय वर्ष 2024 से 2026 के लिए चुनी गई है। चुनाव के समय माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन "अपना घर" संस्था अछनेरा रोड बझेरा भरतपुर के पदाधिकारी गोपाल पंचारिया भी मौजूद रहे।