नीम का थाना: नीमकाथाना डाबला पुलिस ने अवैध पत्थर परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार डंपर को किया जप्त
नीमकाथाना डाबला पुलिस ने अभियान के तहत अवैध खनन परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर से भरा हुआ एक डंपर बिना नंबर प्लेट को जप्त किया है। आरोपी महेश कुमार गुर्जर बिना नंबरी डंपर के अन्य डंपर के नंबर उपयोग में लेकर अवैध पत्थर परिवहन कर रहा था ।जिस पर कार्रवाई करते हुए डाबला पुलिस ने आरोपी महेश गुर्जर को गिरफ्तार किया कर डंपर को भी जप्त किया है।