नीम का थाना: नीमकाथाना हरिपुर में 4 साल के बच्चे का मर्डर पहाड़ में मिला शव खुलासा होने के बाद खुलेगा मौत का राज पुलिस जुटी जांच में
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम हरिपुरा में एक बच्चे के मर्डर का मामला सोमवार को सामने आया है । ग्रामीणों की सूचना पर पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पाटन चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। 6 मार्च को 4 वर्षीय बच्चा अपने घर से गायब हो गया था। गांव में आज एक कुत्ता मुंह में एक पैर का टुकड़ा लेकर आया तो हड़कंप मच गया । पुलिस जांच मे जुटी है।