पीरो: सीबीएसई के जारी रिजल्ट में पीरो की सुगंधा कुमारी ने विद्यालय में टॉप किया
Piro, Bhojpur | May 15, 2025 सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में आरएलएस पब्लिक स्कूल की छात्रा ने शानदार प्रदर्शन किया है। गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे के करीब शिक्षकों ने बताया कि दसवीं की परीक्षा में सुगंधा कुमारी ने 95.80% अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। सुगंधा कुमारी ने बताया कि आगे भी वह कड़ी मेहनत कर बिहार में पहला स्थान प्राप्त करेंगी।