पीरो: चरपोखरी में अंतरजातीय प्रेम विवाह का मामला सामने आया, वीडियो हुआ वायरल
Piro, Bhojpur | May 14, 2025 पीरो अनुमंडल क्षेत्र में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने का एक मामला सामने आया है। जिसमें प्रेमी जोड़े ने चरपोखरी के काली मंदिर में पूर्व प्रमुख अनिल यादव की मौजूदगी में शादी रचाई है। इस संबंध में पूर्व प्रमुख अनिल यादव ने बुधवार की दोपहर 3:00 बजे के करीब बताया कि पासवान जाति की लड़की और यादव जाति के एक लड़के का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था।