पीरो: बड़का गांव से एक अज्ञात शव बरामद, पुलिस लू लगने से मौत होने की जता रही आशंका
Piro, Bhojpur | May 13, 2025 तरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव के समीप एक अज्ञात शव को बरामद किया गया है। इसके बाद सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया करने के बाद उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि लू लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।