मनोहरथाना: समरोल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता: दूसरे दिन झालावाड़ और समरोल का दबदबा
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय समरोल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फुटबॉल (19 वर्ष): पीएम श्री झालावाड़ ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडाय को 8-0 से और जीएसएस रूपनगर ने जीएसएस नान्नौर को 7-0 से शिकस्त दी। हैंडबॉल (19 वर्ष छात्र): कोलू-खेड़ी मालियान ने मनोहर थाना को 10-2 से हराया।