उदयपुर में 30 साल बाद दिखा दुर्लभ 'लौडांकिया वाइन स्नेक', कैमरे में कैद
उदयपुर के उबेश्वर क्षेत्र से जैव विविधता को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। यहां दुर्लभ सांप प्रजाति 'लौडांकिया वाइन स्नेक' का फोटो रिकॉर्ड मिला है। 12 जुलाई को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर रोहित द्विवेदी ने इस दुर्लभ सांप को अपने कैमरे में कैद किया। करीब 30 साल पहले भी इस प्रजाति का रिकॉर्ड उदयपुर में दर्ज हुआ था। भारत में ही पाई जाने वाली यह प्रजाति राजस्थान में बेहद कम दिखाई देती है। पेड़ों और झाड़ियों में रहने वाला यह सांप दिन में सक्रिय रहता है और छिपकलियों, छोटे मेंढकों व पक्षियों का शिकार करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे रिकॉर्ड जैव विविधता के संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण हैं।
#Udaipur #Wildlife #RareSnake #WineSnake #LoudankiaVineSnake WildlifePhotography
Dungarpur, Dungarpur | Jul 13, 2026