नम आंखों से विदा हुए थानाधिकारी रिजवान खान, घोड़े पर बैठाकर बैंड-बाजे के साथ दी विदाई
डूंगरपुर। वरदा थानाधिकारी रिजवान खान के बांसवाड़ा के पाटन थाने में तबादले पर सोमवार को भावभीना विदाई समारोह आयोजित हुआ। पुलिसकर्मियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें घोड़े पर बैठाकर बैंड-बाजे के साथ नम आंखों से विदाई दी। रिजवान खान ने डूंगरपुर जिले में लंबे समय तक सेवा देते हुए आठ थानों में थानाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई। वे साबला, बिछीवाड़ा और धंबोला थानों में भी पदस्थ रहे। उनके कार्यकाल की सभी ने सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
#Dungarpur #RizwanKhan #SHO #PoliceFarewell #RajasthanPolice DungarpurPolice
@rizwan_udr