UCC जनसुनवाई में हंगामा: कांग्रेस का बहिष्कार, सांसद मन्नालाल रावत और आदिवासी नेता के बीच तीखी बहस
उदयपुर। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मसौदे पर सुझाव लेने के लिए सोमवार को उदयपुर कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त महाधिवक्ता एवं यूसीसी प्रारूप समिति सदस्य बसंतसिंह छाबड़ा की अध्यक्षता में संभागस्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में आम लोगों की संख्या कम रहने पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने इसे औपचारिकता बताते हुए बहिष्कार कर दिया। इस दौरान उनकी सांसद मन्नालाल रावत से तीखी नोकझोंक हुई। वहीं भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयोजक निशाकर सिंह डामोर और सांसद रावत के बीच आदिवासी प्रतिनिधित्व को लेकर बहस हुई। सांसद रावत ने आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखने का सुझाव दिया, जबकि छाबड़ा ने सभी से रचनात्मक सुझाव देने की अपील की।
#UCC #UniformCivilCode #Udaipur #UCCPublicHearing #Rajasthan MannalalRawat