शिवपुरी नगर: खनियाधाना में पुरानी रंजिश के चलते गरीब मजदूर परिवार पर कुल्हाड़ी से खूनी हमला, पति-पत्नी गंभीर घायल
शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र के ग्राम रिछाई में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक गरीब मजदूर परिवार पर खूनी हमला बोल दिया। रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाते हुए आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से जमकर तांडव मचाया। इस बर्बर हमले में रामसेवक रजक और उनकी पत्नी प्रीति रजक लहूलुहान हो गए।