गुलाना: तीन वर्ष से फरार एक स्थायी वारंटी बदमाश को अकोदिया थाना पुलिस ने पकड़ा, न्यायालय ने भेजा जेल
तीन वर्ष से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को अकोदिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार अकोदिया पुलिस ने स्थायी वारंटी बालू उर्फ बालिया पुत्र मांगीलाल को गिरफ्तार किया है।वह तीन वर्ष से फरार चल रहा था।