PM SVANidhi योजना बनी आत्मनिर्भरता की राह
हरदा शहर के वार्ड 14 निवासी श्री अमर कुशवाह पिछले 10 वर्षों से चाय का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। पूँजी की कमी के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
नगरपालिका के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी मिली। आवेदन करने पर उन्हें प्रथम चरण में 10 हजार, द्वितीय चरण में 20 हजार और तृतीय चरण में 50 हजार रुपये बिना गारंटी के प्राप्त हुए। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से उन्हें क्रेडिट कार्ड भी प्राप्त हुआ।
इस राशि से उन्होंने अपने व्यवसाय को बेहतर बनाया और नई सामग्री खरीदी, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई। आज वे आत्मनिर्भर बन चुके हैं।
श्री अमर ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी और जिला प्रशासन हरदा का आभार व्यक्त किया है।
#खुशियों_की_दास्तां
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#PMSVANidhi #AatmanirbharBharat
#Harda #हरदा
Harda, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026