✅ सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संसाधन विभाग हरदा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं नहरों के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से मंगलवार को तवा बांयी तट नहर के चैन 4047 पर रेवापुर उपनहर उप संभाग अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम कराया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग हरदा श्रीमती सोनम बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी रेवापुर उपनहर अनुविभाग हरदा श्री उत्कर्ष पाटिल, अनुविभागीय अधिकारी सोनतलाई उपनहर अनुविभाग हरदा श्री रोहन विलियम्स एवं समस्त उपयंत्री तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यपालन यंत्री श्रीमती बाजपेयी ने बताया कि विभाग द्वारा नहरों के किनारे वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने एवं मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पौधों की देखभाल करने एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया।
Jansampark Madhya Pradesh Department of Water Resources, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#Vriksharopan
#Harda #हरदा
2 views | Harda, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026