✅ सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न
✅ 350 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा एवं शिक्षा विभाग के तत्वाधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक स्तर खो खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। ब्लॉक समन्वयक श्रीमती सलमा खान ने बताया कि प्रतियोगिता में विकासखंड हरदा से कन्या शाला हरदा, महात्मा गांधी स्कूल, शास. उत्कृष्ट विद्यालय, होलीफेथ स्कूल, पिनेकल अकादमी, महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल, रेड फ्लावर स्कूल नकवाड़ा, द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल, जोनर एजुकेशन सिस्टम स्कूल, सेंटमेरी स्कूल, सनफ्लावर स्कूल एवं संस्कार स्कूल हरदा के 14 वर्ष एवं 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में कुल लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री नितेश बादर, श्री पुरुषोत्तम झिंझोरे, श्री नीरज लाठी एवं श्री विष्णु गोदारा द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक श्री भूपेंद्र सिंह तोमर एवं व्यायाम शिक्षक श्री नीरेंद्र सेवरिक के सहयोग से सम्पन्न हुई। निर्णायक के रूप में व्यायाम शिक्षक श्री राहुल कुशवाहा, श्री रोनित राठौड़, श्री दर्शन खोरे, श्री नितिन रामकुचे, सुश्री अनीता मिश्रा, सुश्री त्रिवेणी सिरोंइया एवं सुश्री कुमकुम राजगया उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालिका वर्ग में द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल हरदा ने प्रथम, सन् फ्लावर स्कूल ने द्वितीय व जोनर एजुकेशन सिस्टम स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 14 वर्ष बालक वर्ग में जोनर एजुकेशन सिस्टम हरदा ने प्रथम, द फाण्डेशन ऑफ एजुकेशन ने द्वितीय व महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 17 वर्ष बालिका वर्ग में कन्या शाला हरदा ने प्रथम, रेड फ्लावर स्कूल नकावडा ने द्वितीय व खो खो कल्याण संघ हरदा ने तृतीय तथा 17 वर्ष बालक वर्ग में महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा ने प्रथम, द फाण्डेशन ऑफ एजुकेशन ने द्वितीय व जॉनर एजुकेशन स्कूल हरदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#Harda #हरदा
2 views | Harda, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026