ऋषिकेश में देर रात चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 15-15 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्टल, तमंचा, जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के खिलाफ बिहार और उत्तराखंड में कई गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी सामने आई है।
#OperationPrahar #RishikeshPolice #DehradunPolice #PoliceEncounter #CrimeNews #BreakingNews #UttarakhandPolice #Rishikesh #UttarakhandNews #HaldwaniExpress