15 जून को नीब करौरी बाबा के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मेले के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए हल्द्वानी, काठगोदाम, नैनीताल, भीमताल, भवाली और खैरना से विशेष शटल बस एवं टैक्सी सेवाएं संचालित की जाएंगी। प्रशासन के अनुसार 14 और 15 जून को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज, केएमओयू और अन्य बसों का संचालन किया जाएगा। भवाली से कैंची धाम तक केवल शटल सेवा के माध्यम से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंच सकेंगे। परिवहन विभाग ने सभी वाहनों के लिए किराया निर्धारित कर दिया है और अधिक किराया वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
#KainchiDham #NeemKaroliBaba #KainchiDhamMela #UttarakhandTourism #Bhowali #Nainital #Haldwani #Devbhoomi #UttarakhandNews #HaldwaniExpress