चाईबासा: सिद्धेश्वर मंदिर के समीप पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान
चाईबासा: शहर में बढ़ती आबादी और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शनिवार को चार बजे सिद्धेश्वर मंदिर के समीप यातायात जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।अभियान में प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार, सदर थाना प्रभारी चन्दशेखर चौधरी मौजूद रहे.