सांसद पप्पू यादव पर प्रेस कांफ्रेंस में जूता फेंका !
राम मंदिर की चढ़ावा चोरी पर संसद भवन परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर नाटकीय प्रदर्शन करने वाले पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास पर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारी हंगामा हो गया। आरोप है कि एक युवक ने सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंक दिया और जैसे ही उसने पीछे से चाकू निकाला, वहां मौजूद पप्पू यादव के समर्थकों ने हमलावर को दबोच लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव के नाटकीय प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने इसे साधु-संतों और हिन्दू भावनाओं का अपमान बताया तो हिंदू संगठन भी गुस्सा जता रहे हैं।
#pappuyadav #rammandir #shortsfeed #shortsreels #instagramreels
Haryana, India | Aug 12, 2026