परसिया: डुंगरिया तितरा में खेत में काम करते किसान के पैर पर धामन सांप आने से घबराए, अस्पताल में हुआ उपचार
।न्यूटन पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम में खेत में काम करते समय 55 साल के किसान के पैर पर सांप आ गया। लंबा धामन सांप पैर के पास देखकर किसान घबरा गया। सांप पैर के पास से आगे चला गया। बाद में आगे जाते समय किसान को फिर वहीं सांप दिखा। उसके आवाज देने पर परिवार के लोग पहंुचे। उसे परासिया अस्पताल लाया गया। शुक्रवार 12 बजे स्टाफ ने बताया कि यहां मुफ्त उपचार मिलता है।