डिंडौरी: बिछिया पुलिस ने पत्नी के हत्यारे को गिरफ्तार किया, मामले का खुलासा कर न्यायालय में पेश किया
कुटरई गांव में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर पटक दिया जिसके चलते पत्नी की मौत हो गई बिछिया चौकी पुलिस मामला दर्ज करते हुए महज 24 घंटे के अंदर पति कपूर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । घर में खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ पति ने पत्नी की हत्या कर दी बिछिया पुलिस ने हत्यारे पति को गुरुवार शाम 4:00 गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।