कायमगंज: नवाबगंज में एक महिला बिना बताए घर से लापता, पति ने थाने में दी शिकायत, पुलिस तलाश में जुटी
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार रात करीब आठ बजे एक महिला बिना बताए घर से लापता हो गई। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो पति ने उसकी तलाश शुरू की । पति ने घर के आसपास और पड़ोसियों से महिला के बारे में पूछा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उसने रिश्तेदारों को भी फोन करके पूछताछ की, पर महिला का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पति नवाबगंज थाने पहुंचा।