रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। मंगलवार को आरपीएफ पोस्ट बक्सर के अधिकारियों और जवानों द्वारा स्टेशन पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी संख्या 05586 डाउन के प्रस्थान के बाद नए फुट ओवर ब्रिज के नीचे ट्रैक के समीप 6 लावारिस प्लास्टिक की बोरियां संदिग्ध अवस्था में मिली।