नाथनगर: मथुरापुर हत्याकांड: तीन फरार आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, रिमांड पर होगी पूछताछ
नाथनगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, 23 मार्च को मथुरापुर निवासी रौशन कुमार को स्मैक पीने से रोकने पर चार युवकों ने लाठी डंडे और लोहे की रॉड से बेहरमी से पीटकर अधमरा कर दिया था।