अमरोहा: अमरोहा शहर में सनसनीखेज वारदात, युवक की गर्दन काटकर हत्या की कोशिश, हालत नाजुक, केस दर्ज
Amroha, Amroha | Nov 14, 2026 अमरोहा में एक युवक की गर्दन काटकर हत्या करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धारदार हथियार से किए गए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।