बेगूसराय: पुलिस लाइन में SP की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ, पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद
पुलिस लाइन में SP मनीष की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी ने कहा कि जिले में किसी प्रकार के अपराध की घटना ना हो इसको लेकर हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आगे दीपावली एवं छठ का त्यौहार है.