शिवपुरी नगर: पत्नी की नसबंदी ऑपरेशन के लिए आए युवक का मोबाइल जिला अस्पताल से चोरी
शिवपुरी जिले की करैरा तहसील क्षेत्र के सिरसौना गांव के रहने वाले धर्मेंद्र साहू ने जानकारी देते हुए बताया की वह अपनी पत्नी की नसबंदी का ऑपरेशन कराने शिवपुरी जिला अस्पताल आया हुआ था। जहां आज गुरूवार की दोपहर साढ़े 12 बजे वह जिला अस्पताल में अपना मोबाइल वीवो y 20 को चार्ज कर रहा था। जिसको अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को की है।