शिवपुरी नगर: सरजापुर में सरकारी कुएं पर नहाने को लेकर विवाद, 4 लोगों ने पति-पत्नी और बेटे पर हमला किया, एसपी से शिकायत दर्ज
रामसिंह पुत्र बारेलाल जाटव ने जानकारी देते हुए बताया की 1 सितंबर को उसका बेटा चंदू जाटव गांव में सरकारी कुएं पर नहा रहा था। जिसको लेकर उनका विवाद गांव के ही लोगों से ही गया। जहां 4 लोगों ने मिलकर उसकी एवं उसकी पत्नी अनिता जाटव और बेटे चंदू जाटव के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट में उसकी पत्नि एवं बेटे को गंभीर चोटें आई थीं। पर पुलिस ने कार्यवाही नही की।