शिवपुरी नगर: पुलिस ने देहात थाना क्षेत्र से 7 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक आरोपी को पकड़ा, पुरानी शिवपुरी में फुटकर स्मैक बेचता था
देहात थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात मुखबिर की सूचना पर से जवाहर कालोनी स्थित स्टेडियम से एक संदिग्ध को पकड़ा था। पुलिस ने आरोपी के पास से 35 ग्राम स्मैक बरामद की थी। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित चौहान पुत्र वीरेन्द्र सिंह चौहान (20) बताया था। आरोपी थाना क्षेत्र के काली माता मंदिर के पास का रहने वाला है।