शिवपुरी नगर: ग्वालियर बाईपास पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल
शिवपुरी जिले के ग्वालियर बायपास पर बुधवार की रात एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान एक बाइक सवार रामप्रसाद आदिवासी पुत्र श्रीपत आदिवासी निवासी राजगढ़ की रात 3 बजे मौत हो गई।