शिवपुरी नगर: डोड़याई रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में घायल अवस्था में मिला नाबालिग, जिला अस्पताल में इलाज जारी
डोड़याई रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियां में बुधवार को एक नाबालिक बच्चा घायल अवस्था में मिला। जिसकी सूचना लोगों ने लुकवासा चौकी पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने नाबालिक को उपचार हेतु कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र फिर शिवपुरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका गंभीर हालत में उपचार जारी है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।